इटली में एक दिन में 651 मौतें, आंकड़ा 5476 पहुंचा, कुल मामले 53578

इटली में एक दिन में 651 मौतें, आंकड़ा 5476 पहुंचा, कुल मामले 53578

सेहतराग टीम

इटली में रविवार को कोरोना से पीड़ित 651 मरीजों की मौत हो गयी। अब इटली कोरोना वायरस के कारण हुईं मौत के मामले में दुनिया में सबसे ऊपर पहुंच गया है। हालांकि रविवार को मौत का आंकड़ा शनिवार से कम था। कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 793 मौतें हुईं। इसी के साथ इटली में इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5,476 पहुच गया। वहीं इटली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 53,578 तक पहुंच गया।

पढ़ें- कोरोना वायरस से निपटने के लिए सिर्फ लॉकडाउन काफी नहीं: डब्ल्यूएचओ

वहीं, दुनियाभर के 170 देशों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,444 मौतों के साथ 308,130 है। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों की मदद से की गई गणना के अनुसार यह जानकारी दी है। ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार (22 मार्च) सुबह 11 बजे तक के हैं। भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए रविवार (22 मार्च) को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे।

कोरोना से स्पेन में 394 और लोगों की मौत, अब तक 1720 ने गंवाई जान

सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया के करीब 35 मुल्कों ने बंद (लॉकडाउन) किया है, जिससे जनजीवन, यात्रा और कारोबार प्रभावित हुए है। वहीं सरकारें सीमाएं बंद करने को लेकर जद्दोजहद कर रही हैं और वायरस की वजह से आर्थिक मंदी से बचने के लिए आपातकालीन उपायों में अरब डॉलर लगा रही हैं।

पढ़ें- कोरोना के लक्षणों में आइ-ब्रुफेन का नहीं बल्कि पेरासिटामोल का करें इस्तेमाल: WHO

शनिवार (21 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे तक दुनियाभर में 1,702 और लोगों की मौत हुई और 28,674 नए मामले सामने आए। चीन में सबसे पहले दिसम्बर में कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। चीन में कोरोना वायरस के 81,054 मामले सामने आए, जिसमें 3,261 लोगों की मौत भी शामिल हैं। इसमें से 72,244 लोग ठीक हो गए। देश में शनिवार से 46 नए मामलों और छह लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई।

 

इसे भी पढ़ें-

कोविड-19 : बड़े काम के हैं ये आजमाए तरीके

कोरोना से निपटने के लिए हर राज्य में बनेंगे अस्पताल, लाए जाएंगे 12 हजार वेंटीलेटर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।